होम » खेल

योग से निरोगी जीवन का संदेश, पत्थलगड़ा में जुटे जनप्रतिनिधि और अधिकारी

✍️ Voice Of chatra | ⏱️ 22 Jun 2026, 04:11 PM
📖 1 मिनट रीड 👁️ 25 व्यूज़
🎧 सुनें:
News Image
चतरा (पत्थलगड़ा) : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पत्थलगड़ा प्रखंड मुख्यालय में रविवार को भव्य प्रखंड स्तरीय योग शिविर का आयोजन किया गया। जिला गंगा समिति के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, पंचायत प्रतिनिधियों, विभिन्न राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं तथा आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए सामूहिक योगाभ्यास किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सिमरिया अनुमंडल पदाधिकारी प्रदीप कुमार महतो ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि योग भारतीय संस्कृति की वह अमूल्य धरोहर है, जिसने पूरी दुनिया को स्वस्थ जीवन जीने की राह दिखाई है। उन्होंने कहा कि आधुनिक जीवनशैली में बढ़ते तनाव, अवसाद और विभिन्न शारीरिक समस्याओं से बचाव के लिए योग सबसे प्रभावी माध्यम है। नियमित योगाभ्यास न केवल शरीर को स्वस्थ रखता है, बल्कि मानसिक संतुलन और आत्मिक शांति भी प्रदान करता है। उन्होंने लोगों से प्रतिदिन कुछ समय योग के लिए निकालने का आग्रह करते हुए कहा कि स्वस्थ समाज के निर्माण में योग की महत्वपूर्ण भूमिका है। प्रखंड विकास पदाधिकारी उदल राम ने भी योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाकर अनेक बीमारियों से बचा जा सकता है। योग प्रशिक्षक संजय तिवारी एवं त्रिलोकी राणा के निर्देशन में प्रतिभागियों ने विभिन्न योगासन, प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास किया। प्रशिक्षकों ने योग के वैज्ञानिक महत्व एवं उससे मिलने वाले स्वास्थ्य लाभों की भी विस्तार से जानकारी दी। शिविर में उपस्थित लोगों ने उत्साह के साथ योगाभ्यास किया और नियमित रूप से योग करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में प्रमुख मनीषा कुमारी, जिला परिषद सदस्य रामसेवक भगत सहित कई जनप्रतिनिधि, प्रखंड एवं अंचल कर्मी, सामाजिक कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। अंत में योग को घर-घर तक पहुंचाने और स्वस्थ भारत के निर्माण में इसकी भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया।

इस खबर को शेयर करें

दिनांक: 22 Jun 2026

योग से निरोगी जीवन का संदेश, पत्थलगड़ा में जुटे जनप्रतिनिधि और अधिकारी

तरा (पत्थलगड़ा) : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पत्थलगड़ा प्रखंड मुख्यालय में रविवार को भव्य प्रखंड स्तरीय योग शिविर का आयोजन किया गया। जिला गंगा समिति के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, पंचायत प्रतिनिधियों, विभिन्न राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं तथा आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए सामूहिक योगाभ्यास किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सिमरिया अनुमंडल पदाधिकारी प्रदीप कुमार महतो ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि योग भारतीय संस्कृति की वह अमूल्य धरोहर है, जिसने पूरी दुनिया को स्वस्थ जीवन जीने की राह दिखाई है। उन्होंने कहा कि आधुनिक जीवनशैली में बढ़ते तनाव, अवसाद और विभिन्न शारीरिक समस्याओं से बचाव के लिए योग सबसे प्रभावी माध्यम है। नियमित योगाभ्यास न केवल शरीर को स्वस्थ रखता है, बल्कि मानसिक संतुलन और आत्मिक शांति भी प्रदान करता है।

उन्होंने लोगों से प्रतिदिन कुछ समय योग के लिए निकालने का आग्रह करते हुए कहा कि स्वस्थ समाज के निर्माण में योग की महत्वपूर्ण भूमिका है। प्रखंड विकास पदाधिकारी उदल राम ने भी योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाकर अनेक बीमारियों से बचा जा सकता है।

योग प्रशिक्षक संजय तिवारी एवं त्रिलोकी राणा के निर्देशन में प्रतिभागियों ने विभिन्न योगासन, प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास किया। प्रशिक्षकों ने योग के वैज्ञानिक महत्व एवं उससे मिलने वाले स्वास्थ्य लाभों की भी विस्तार से जानकारी दी। शिविर में उपस्थित लोगों ने उत्साह के साथ योगाभ्यास किया और नियमित रूप से योग करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में प्रमुख मनीषा कुमारी, जिला परिषद सदस्य रामसेवक भगत सहित कई जनप्रतिनिधि, प्रखंड एवं अंचल कर्मी, सामाजिक कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। अंत में योग को घर-घर तक पहुंचाने और स्वस्थ भारत के निर्माण में इसकी भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया।

विज्ञापन (Advertisement)